आरंग(15.10.22)- 17 अक्टूबर से दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर एग्री स्टार्टअप किसान सम्मेलन व किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत् किसानों की आय बढ़ाने व आर्थिक विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। वही छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के किसान संगठन भी इस कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। जिसमें आरंग क्षेत्र के आरूग फार्मर प्रोड्यूसर किसान कंपनी के डारेक्टर ईश्वरी साहू ग्राम कुकरा से, दूजेराम धीवर आरंग,, प्रवीण साहू निलजा, तिलक देवांगन संडी,छन्नू साहू निसदा, महावीर वर्मा बड़गांव, दीपक रानीसागर, रामप्यारा कुकरा, बलवंत साहू रानीसगर, प्रकाश साहू नारा ,नोडल अधिकारी डॉक्टर चंद्रमणी साहू इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होने दिल्ली के लिए रवाना हुए।

