आरंग(18.10.22)– मंगलवार को पीपला ग्रुप के सदस्यों ने रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला के समापन अवसर पर पहुंचे राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे,नन्द कुमार पटेल अधिवक्ता रायपुर डारेक्टर छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद् से सौजन्य मुलाकात कर आरंग के अनेक रंग पत्रिका की प्रतियां भेंट की।
साथ ही सात समुंदर पार से आए कृषि वैज्ञानिकों को भी पत्रिका की प्रतियां सप्रेम भेंट की गई।सभी ने पत्रिका की सराहना की। वही कृषि मंत्री रविंद्र चौबे व एन के पटेल ने आरंग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को प्रकाश में लाने के लिए पीपला फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर पीपला ग्रुप के संरक्षक व समाजसेवी आनंदराम,संयोजक महेन्द्र पटेल,महासमुंद के किसान नेता दाऊलाल चंद्राकर,पीपला ग्रुप के सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम व रमेश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

