अन्य आरंग छत्तीसगढ़

बड़ी खबर :आरंग में फटाखा दुकान की जगह को लेकर अटकलें खत्म,अब इस जगह लगेगा फटाखा दुकान

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(19.10.22)- दीवाली पर्व को महज कुछ दिन ही शेष है ऐसे में आरंग नगर में फटाखा दुकान की जगह को लेकर चली आ रही अटकलें अब खत्म हो चुकी है।आरंग नगर पालिका परिषद ने आज इस पर निर्णय लेते हुए कैठापार स्थित टाउन हॉल में फटाखा दुकान लगाने पर सहमति दे दी है।बुधवार को इस सम्बंध में आरंग नगर पालिका में बैठक रखी गई जिसमें आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरीसिंह ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,पार्षद समीर गोरी,शरद गुप्ता,राममोहन लोधी,पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर,सजल चंद्राकर उपस्थित रहे।बैठक पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरीसिंह ठाकुर ने बताया कि कैठापार स्थित टाउन हॉल में इस बार फटाखा दुकान लगाया जाएगा।परिषद द्वारा टाउन हॉल में इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

About the author

Tukeshwar Lodhi