आरंग (11.07.24) -विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद भी 09 माह से आरंग नगर पालिका परिषद में सामान्य सभा की बैठक नही हो पाई है।बैठक नही होने से नाराज भाजपा पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में रायपुर कलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर लिखित शिकायत की है। नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू ने बताया कि नगर पालिका के सामान्य सभा कि बैठक आहुत करने के संबंध में नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 54 के तहत दो माह में कम से कम एक बैठक आहुत करने का प्रावधान है, इसके बाद भी दिनांक 03.10.2023 के उपरांत आज दिनांक तक सामान्य सभा की बैठक आहूत नहीं किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष के उदासीनता और मुख्य नगर पालिका के लापरवाही के कारण नगर पालिका क्षेत्र का विकास एवं जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे है। आम जनता से जुड़े योजनाओं राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन एवम भवन नामांतरण संबंधी कार्य बैठक नही होने के कारण स्वीकृति के अभाव में लंबित है। हितग्राही नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर है।
उन्होंने बताया कि दिनांक 06.03.2024 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र के माध्यम से शीघ्र बैठक आहूत के लिए आग्रह भी किया गया था। परंतु आज दिनांक तक इस विषय पर कोई विचार नही किया गया । नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रवैये से आमजनता त्रस्त है,उन्हे आम शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिला पा रहा है। सभी भाजपा पार्षदों ने रायपुर कलेक्टर को नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक शीघ्र आहूत करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित करने का निवेदन किया है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा,शंकर जलक्षत्री,सूरज लोधी,सीमा नरेंद्र लोधी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।