अपराध आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर

ARANG CRIME: एनीकेट के पास जुआ खेलते 07 जुआरियों को आरंग पुलिस ने किया गिरफ्तार.. जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग (10.07.24): आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीडीह एनीकेट के पास जुआ खेलते 07 जुआरियों को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की कार्यवाई की है।आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरंग पुलिस द्वारा टीम बनाकर घेराबंदी किया गया। एनीकेट के पास 10 – 12 जुआरी जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग निकले,मौके से 07 जुआरियों को आरंग पुलिस ने पकड़ा है।पुलिस ने जुआरियों से 59,670 रुपए जब्त किए है। पकड़े गए जुआरियों मे

1. दीपक चन्द्राकर पिता संतोष चन्द्राकर ग्राम फरफौद थाना आरंग

2. मनीष चन्द्राकर पिता मुन्नालाल चन्द्राकर ग्राम फरफौद थाना आरंग

3. अशोक चन्द्राकर पिता स्व0 द्वारिका प्रसाद चन्द्राकर ग्राम फरफौद थाना आरंग

4. महेश चन्द्राकर पिता ढेलूराम चन्द्राकर ग्राम फरफौद थाना आरंग

5. नीरज चन्द्राकर पिता गोविन्द चन्द्राकर ग्राम फरफौद थाना आरंग

6. चन्द्रशेखर चन्द्राकर पिता स्व0 बंधुलाल चन्द्राकर ग्राम फरफौद थाना आरंग,

7. नरोत्तम घृतलहरे पिता किशन घृतलहरे ग्राम बोहारडीह थाना आंरग जिला रायपुर ,शामिल है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट 13 के तहत कार्यवाई किया गया है।

About the author

Tukeshwar Lodhi