अन्य आरंग रायपुर

ARANG NEWS: आरंग के श्रीराम ऑटोमोबाइल्स में 13 जुलाई को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग: शिवाय कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड आरंग ,रायपुर द्वारा एक अच्छी सामाजिक पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन श्रीराम ऑटोमोबाइल आरंग में दिनांक 13 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। शिवाय कैपिटल ने ऐसे और भी सामाजिक कल्याण के आयोजन भविष्य में और करने का निर्णय लिया है। यह संस्थान का पहला रक्तदान शिविर होगा।इस कार्यक्रम का नाम शिवाय रेड रखा गया है।

शिवाय कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रमाणित संस्थान है एवं श्री राम ऑटोमोबाइल आरंग की सहयोगी संस्था है। ग्राहकों की अधिकतम सुविधा और साफ सुथरे लेनदेन के साथ संस्था पूरे प्रदेश में कार्यरत है।
रक्तदान कार्यक्रम में संस्था के संचालक कर्मचारी एवं कोई भी आमजन स्वेच्छा से शामिल हो सकते हैं। ब्लड बैंक द्वारा जानकारी दी गई है कि जो भी रक्तदान करेंगे उनको ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिससे भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को ब्लड की जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक द्वारा उन्हें प्रदान किया जाएगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन श्री राम ऑटोमोबाइल आरंग परिसर में किया जाएगा।

About the author

Tukeshwar Lodhi