अपराध आरंग छत्तीसगढ़ रायपुर

ARANG BREAKING: खरोरा रोड के दो ढाबों में लोगो को पिलाई जा रही थी शराब..पुलिस ने ढाबा मालिको पर की कार्यवाई

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग (11.07.24): आरंग पुलिस थाना का प्रभार लेने के बाद से थाना प्रभारी राजेश सिंह पूरे थाना क्षेत्र का सघन जांच कर रहे है।उन्होंने नशे और जुआ जैसे अपराधो पर लगाम लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण रणनीति बनाई है।जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आरंग पुलिस ने आरंग – खरोरा रोड पर स्थित सुमित ढाबा और भुरू ढाबा में छापा मारा।आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि इन दोनों ढाबों में लोगो को अवैध तरीके से शराब पिलाया जा रहा था।पुलिस ने दोनों ढाबों के मालिको सुमित ढाबा के गोपी निषाद और भुरू ढाबा के कुमार साहू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(क) के तहत कार्यवाई की है।सूत्रों के अनुसार सुमित ढाबा में अवैध तरीके से शराब भी बेचा जाता है जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़े लोगो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ये कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी।

About the author

Tukeshwar Lodhi