आरंग (11.07.24): आरंग पुलिस द्वारा अवैध शराब से जुड़े लोगो पर कार्रवाई लगातार जारी है।पुलिस ने ग्राम बेनीडीह मार्ग पर 45 पौवा अवैध शराब के साथ एक शराब कोचिया को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है।आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलते ही अमेठी – बेनीडीह मार्ग पर टीम भेजी गई थी।एक युवक प्लास्टिक की बोरी के साथ खड़ा हुआ था,पतासाजी करने पर युवक ने अपना नाम सुशील मनहरे पिता चुन्नू मनहरे निवासी ग्राम अमेठी बताया।बोरी की तलाश लेने पर उसमे 45 पौवा अवैध देशी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई किया है।कार्रवाई में एएसआई अश्वनी चंद्रवंशी,छबीलाल साहू,आरक्षक होरीलाल सोनकर,व्यसनारायण घृतलहरे,दुर्गेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।