अपराध आरंग छत्तीसगढ़

ARANG BREAKING: अवैध शराब बिक्री पर आरंग पुलिस की कार्यवाई जारी,भानसोज का शराब कोचिया पकड़ाया

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(21.07.22)-रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी कीर्तन राठौर,सीएसपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आरंग पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालो पर छापामार कार्यवाई जारी है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरंग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की नीयत से मोटरसाइकिल में शराब ले जा रहे ग्राम भानसोज के शराब कोचिया फेकूराम मिर्झा पिता पकलु राम (उम्र-37 वर्ष) को युवराज पेट्रोल पंप के पास पकड़ा।तलाशी के दौरान आरोपी फेकूराम मिर्झा के पास से 30 पौवा अवैध देशी शराब बरामद किया गया।आरंग पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाई कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
कार्यवाई के बाद थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री,गांजा बिक्री,जुआ,सट्टा जैसे अपराधों पर लगाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले समय में ऐसे अपराधों में लिप्त दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

About the author

Tukeshwar Lodhi