आरंग छत्तीसगढ़ संस्कृति

आरंग के सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय में मनाया गया जन्माष्टमी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(18.08.22)-आरंग के सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा की गई।इसी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता,मटका सजाओ प्रतियोगिता,मटका फोड़ एवं मित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी से आदित्य लोधी प्रथम,दामिनी लोधी, द्वितीय रही प्राइमरी विभाग से कोमल लोधी प्रथम, मुस्कान लोधी द्वितीय रही,मिडिल विभाग से गुंजा लोधी प्रथम सरस्वती लोधी द्वितीय रही मटका सजाओ प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से झरना लोधी प्रथम रही, मुस्कान देवांगन द्वितीय रही,पूर्व माध्यमिक विभाग से गोदावरी लोधी प्रथम,वंदना यादव द्वितीय रही।मटका फोड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग से भूपेंद्र लोधी प्रथम,टिकेश्वर लोधी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में महेश्वरी प्रथम वंदना साहू,डिम्पल द्वितीय रहे । देवकुमारी यादव,प्रधान पाठक ने शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा हमारी शाला में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है हमें कृष्ण भगवान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और जीवन का लक्ष्य प्राप्त करें । शिक्षकों में सुनीता लोधी, सुमनलता योगी,लक्ष्मी साहू,भावना साहू, कोकिला योगी, नीलू साहू ने भजन प्रस्तुत किया संतोष साहू,प्रदीप लोधी शाला विकास समिति के सदस्यों ने कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव पर बधाई देते हुए भजन प्रस्तुत किए अनूप नाथ योगी,संचालक ने सभी को भगवान की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेने और उनके अनुरूप जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन उर्वशी लोधी ने किया।

About the author

Tukeshwar Lodhi