आरंग(18.08.22)– आरंग के गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरुवार को दही लूट और मटका फोड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राथमिक नर्सरी,पी पी- 1 एवं पी पी- 2 कक्षाओं के छात्र श्री कृष्ण एवं राधा- रानी की वेशभूषा में आए।
नन्हें बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस एवं राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। साथ ही मटका फोड़ एवं दही लूट का आयोजन किया ।छात्रों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजन एवं गीत गाए गए। विद्यालय परिवेश को कृष्ण भक्ति रंग में रंग दिए। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गई। तथा भगवान श्री कृष्ण के द्वारा दिए गए उपदेशों को जीवन में चरितार्थ करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

