रायपुर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आॅडिटोरियम में ‘आयुर्ज्योतिष- ज्योतिष और आयुर्वेद का आपसी सम्बन्ध’ विषय पर पिछले सप्ताह सेमिनार एवं अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर की विख्यात ज्योतिषी प्रज्ञा त्रिवेदी को उक्त विषय उद्बोधन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ज्योतिषी प्रज्ञा को ज्योतिष वाचस्पति सम्मान से सम्मानित यिका गया। साथ ही उनके कई शिष्यों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया



