छत्तीसगढ़ • रायपुर

अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश, सीएम का आभार

रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय केवल अग्रवाल समाज का सम्मान नहीं, बल्कि सेवा, समरसता, समानता और लोककल्याण के प्रणेता पितामह महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का भी गौरवपूर्ण सम्मान है। इस अवसर पर सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, प्रदेश प्रभारी ईश्वर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल, महेश उपस्थित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी