आरंग: आरंग के वार्ड क्रमांक 03 रामनगर वार्ड खमतराई रोड मे बैसाखु लोधी के घर से माधव यादव के घर तक, प्रहलाद लोधी के घर से रामनाथ लोधी के घर तक लगभग 8.50,000 (आठ लाख पचास हज़ार रुपये) की लागत से बनने वाली CC रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन चन्द्रशेखर चन्द्राकर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग एवं सीमा नरेंद्र लोधी पार्षद वार्ड क्रमांक 03 के द्वारा किया गया। सीसी रोड के बनने से बारिश के दिनों में लोगो को होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम वार्ड के नरेंद्र कुमार लोधी, सुखराम लोधी, बैसाखु लोधी, फेरु लोधी, पार्वती लोधी, गीता लोधी,दशोदा यादव,लक्ष्मी यादव एवं मोहल्ले कि महिला एवं पुरुष के गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ।