रायपुर/19 जुलाई-2022:
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का बैठक राजीव भवन रायपुर मे रखा गया था, जिसमे प्रमुख रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ । बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं 2023 की विधानसभा चुनाव और अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के कार्यकर्ता पर विशेष जोर दिया गया साथ ही अनेक बहुत से मुद्दे पर प्रकाश डाला और सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओ को छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के समक्ष रखा गया ।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे- राजेश लिलोठिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग,भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छ ग शासन,डॉ. शिवकुमार डहरिया,नगरीय प्रशासन विकास व श्रम मंत्री,गुरू रूद्र कुमार पीएचई मंत्री,भुनेश्वर बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण व विधायक डोगरगढ़,धनेश पाटिला पूर्व अध्यक्ष अ.जा. विभाग,राजकुमार अंचल, अध्यक्ष-छ ग प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग सभी जिला के जिलाध्यक्ष गण सभी प्रदेश पदाधिकारीगण ब्लाक अध्यक्षगण, बालोद जिला से दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग शंकर पीपरे प्रदेश महामंत्री व भारी संख्या पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए । सुंदरलाल जोगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद एमआईसी सदस्य रायपुर नगर निगम, सुनील बांधे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्त विधायकगण,समस्त पदाधिकारीगण, समस्त जिला अध्यक्षगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष समस्त अनुसूचित जाति कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।

