आरंग छत्तीसगढ़

आरंग में इंदिरा चौक से रायपुर तिराहा तक स्ट्रीट लाइट बंद,सड़क में बैठे मवेशियों से हो रहे हादसे

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग (20/07/2022)- आरंग नगर पालिका अंतर्गत इंदिरा चौक से रायपुर तिराहा तक स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद है।इस दौरान कालेज चौक से लेकर इंदिरा चौक तक दर्जनों मवेशी सड़क पर बैठे रहते है ।लाइट बंद होने के कारण खरोरा से इंदिरा चौक की तरफ जाने वाले वाहनों से मवेशी दुर्घटना का शिकार हो रहे है।अब तक लगभग 6 से 10 मवेशियों की मौत वाहनो की चपेट में आने से हो गई है।


आपको बता दे इन दिनों आरंग की सड़को पर मवेशियों का जमावड़ा लगा हुआ है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है।प्रमुख मार्ग में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।
स्ट्रीट लाइट बंद होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पालिका के इंजीनियरों से जानकारी लेंगे साथ ही जो खराबी होगी उसे जल्द ही दूर किया जाएगा।वही सड़को पर घूम रहे मवेशियों को जल्द ही गौठानो और कांजी हाऊस में रखा जाएगा।

About the author

Tukeshwar Lodhi