आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

खाद की कमी: चपरीद सोसायटी में भाजपा ने की तालाबंदी

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(22.07.22)- प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित चपरीद में खाद की कमी के कारण आसपास के किसानों को खाद नही मिल पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी समोदा मंडल ने किसानों के साथ मिलकर चपरीद सोसायटी में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानो ने कहा कि व्यापारी कालाबाजारी कर अत्यधिक दामो में खाद बेच रहें हैं जिसमे सरकार की संलिप्तता संदिग्ध दिखाई देता है। मांग के प्रति खाद की उपलब्धता बहुत ही कम भेजी जा रही है। किसानों को खाद नही मिलने से किसान दर दर भटक रहें हैं। सोसायटी प्रबंधक हरखू साहू को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं रायपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर खाद की कमी को तत्काल दूर करने कहा गया है। इसके साथ ही 25 जुलाई तक खाद की कमी दूर नही होने की स्थिति में पुनः तालाबंदी कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया गया।

इसमें मंडल अध्यक्ष लखन साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामधर अग्रवाल महामंत्री निशीथ अग्रवाल भाजपा महामंत्री चंद्रकांत सोनी अपि वर्ग अध्यक्ष देवनारायण साहू एवं सुंदर सूर्यवंशी रोशन साहू नकुल साहू आईटी सेल संयोजक हितेश साहू लालजी साहू गोविंद साहू हेमलाल पाल सुखनंदन साहू उमाशंकर साहू एवं अन्य किसान उपस्थित रहें।

About the author

Tukeshwar Lodhi