छत्तीसगढ़ राजनीति

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को मिला ग्रामीण एवं पंचायत विभाग का जिम्मा

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(21.07.22)-छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की जिम्मेदारी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को सौंपी गई है. टीएस सिंहदेव के पत्र से मचे सियासी बवाल के बीच यह फैसला लिया गया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्यपाल की अनुमति के पश्चात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे अब अपने विभागों के साथ ग्रामीण एवं पंचायत विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे.

About the author

Tukeshwar Lodhi