आरंग(21.07.22)- जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू के आरंग कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नियुक्त होने पर टिकरापारा रायपुर स्थित साहू छात्रावास में प्रदेश साहू संघ के तरफ से प्रदेशाध्यक्ष टहलसिंह साहू ने देवनाथ साहू को सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर प्रदेश साहू संघ के कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू,न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनन्द साहू,कार्यकारी अध्यक्ष सनत बंटी साहू,तहसील अध्यक्ष लाल कुमार साहू,चूड़ामणि साहू,संतु साहू,ओमप्रकाश साहू,रामप्रसाद साहू,चिंताराम साहू उपस्थित रहे।

