छत्तीसगढ़ रायपुर

लायंस केपिटल के 3 नए क्लबों का चार्टर डे समारोह

साढ़े 5 लाख की सेवा गतिविधियां

रायपुर। लायंस क्लब केपिटल रायपुर की अध्यक्ष पीएमजेएफ कुलविंदर कौर भाटिया के नेतृत्व में 3 नए क्लबों का चार्टर दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। चार्टर होने वाले क्लबों में ‘लायंस क्लब रायपुर केसरी’ ‘लियो क्लब रायपुर उड़ान’ और ‘कब क्लब राइसिंग स्टार’ शामिल रहे। समारोह के मुख्य अतिथि रहे गर्वनर पीएमजेएफ डॉ. रिपुदमन सिंग पुसरी। इस अवसर पर पीडीजी लायन शैलेष अग्रवाल ने बच्चों और बड़ों को शपथ दिलवाई। उन्होंने तीनों नए क्लबों के सदस्यों को पिन, गोंग बेल और बैनर प्रदान कर सेवा पथ पर आगे बढ़ने प्रेरित किया। अध्यक्ष कुलविंदर कौर ने बताया कि लायन क्लब केपिटल के सभी सदस्य 50 प्लस सीनियर सिटीजन हैं। इसलिए हमने यह सोचा कि लायंस की सेवा भावना सदा चलती रहे। इसी उद्देश्य से हमने बच्चों के क्लब बनाए हैं, ताकि बचपन से ही उनमें सेवा की भावना डाली जा सके। लायंस क्लब केसरी की सदस्यों ने और लियसो क्लब उड़ान व कब क्लब राइसिंग स्टार के बच्चों ने ‘हम होंगे कामयाब’ गीत पर जोश भरी शानदार एंट्री की।

पुलिसकर्मियों को मात्र 50 रुपए में फिजियोथेरेपी की सुविधा

लायंस क्लब केपिटल के पीआरओ समाजसेवी संतोष गुप्ता ने बताया, क्लब ने 1 जुलाई से अब तक साढ़े 5 लाख रुपये की सेवा गतिविधियां संपन्न की है, जिससे 400 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। क्लब का पुलिस लाइन में फिजियोथेरेपी सेंटर भी पिछले कई वर्षों से निरंतर चल रहा है, जहां मात्र 50 रुपये में पुलिसकर्मियों को फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है। लायंस क्लब केसरी की अध्यक्ष गगनजीत कौर ने कहा कि चार्टर से पहले ही सेवा गतिविधियां शुरू कर दी हैं। लियो क्लब उड़ान की अध्यक्ष लियो पाहुल कौर भाटिया ने कहा कि सेवा की शिक्षा उन्होंने अपनी दादी से प्राप्त की है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी