छत्तीसगढ़ महिला सदभावना सम्मान समारोह रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में इस वर्ष भी 108 महिला शक्तियां एवं 51 सामाजिक सेवाभावी संस्थाओं का सम्मान किया गया अंतर्राVष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के अलग-अलग क्षेत्र में सामाजिक एवं उनके द्वार

समाज के उत्थान महिलाओं के उत्थान एवं अन्य गतिविधियां जो महिला को समाज में आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है जिन्हें इस वर्ष छत्तीसगढ़ महिला सदभावना सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया इसी क्रम में श्रीमती वर्षा शर्मा अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा महिला कल्याण समिति एवं प्राचार्य इंदिरा देवी गौरहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल को शिक्षा की क्षेत्र में एवं महिलाओं के उत्थान में किए गए कार्य जैसे उन्हें स्वालंबी बनाना उन्हें

आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करना विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वयं का व्यवसाय डालने के लिए प्रेरित करने हेतु सम्मानित किया गया साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कन्याओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना इन सब कार्यों को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रितु लूनिया एवं विशेष सहयोगी श्रीमती सविता जग्गी श्रीमती सीमा कांठकर श्री हीरानंद दुलानी श्री रविंद्र सिंह श्री राजेश बरलोटा श्री धर्मेंद्र दुर्गा श्री नंदकुमार वर्मा मुख्य संरक्षक छबिलाल सोनी कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी नारायण लाहोटी विशेष रूप से उपस्थित रहे

