छत्तीसगढ़

कसडोल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रभाग प्रजापति ब्रम्हकुमारी के द्वारा नगर कसडोल में सम्मान समारोह

Written by mediampcg

कसडोल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रभाग प्रजापति ब्रम्हकुमारी के द्वारा नगर कसडोल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कुमारी सी तिर्की डीएसपी बलौदा बाजार कसडोल थाना प्रभारी मंजुलता राठौर, अध्यक्षता के रूप में इंदिरा देवी गौरहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या वर्षा शर्मा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में ट्रेनी डीएसपी सुशांता लकड़ा शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्बोधन में थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने कहा कि आज का समय को शिक्षा हर महिलाओं का प्रमुख अधिकार है।

गांव से ही प्रतिभाशाली बच्चे निकलते है और एक दिन अपने देश और गांव का नाम रौशन करते है। जीवन मे सबसे महत्वपूर्ण चीज समय है। समय जैसा आदेश देते जाए मनुष्य अगर उसी रास्ते पर अग्रसर हो तो सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के विकास में पुरूषों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। प्राचार्य श्रीमती वर्षा शर्मा द्वारा अपने अनुभव एवं महिलाओं को जागृत करने के प्रति अपने कार्यों की जानकारी अपने संघर्षों के बारे में जानकारियां गांव की महिलाओं को उन्होंने आगे कैसे बढ़ाया उसके बारे में जानकारियां दी एवं आज जो महिलाएं स्वालंबी बन के अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं एवं आज इज्जत की जिंदगी जी रहे हैं उनके संघर्ष और उनकी आत्मकथा को बताया शिक्षा के क्षेत्र में बच्चियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है

उसके बारे में जानकारी दी गई एवं जरूरतमंद बच्चों को उनके द्वारा निशुल्क शिक्षा दी जा रही है.प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बी के सीता ने कहा कि आज का केवल एक दिन ही महिलाओं के सम्मान करने का दिवस नही है, बल्कि हमारे समाज मे हमेशा सभी महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। जहां नारियो को पूजा जाता है वहां देवता निवास करते है, इसी भारत वर्ष में रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं ने जन्म लिया है। आप हम सभी उन्ही के वंसज है जिनके अंदर शौर्य, पराक्रम और आत्मशक्ति से परिपूर्ण थी। समाज के सभी क्षेत्रो में महिलाएं अपनी सहभागिता दे रही है जो निश्चित ही गौरव का विषय है। कार्यक्रम के अंत मे संस्थान से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया। 

विदित हो कि प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन बी के जमुना दीदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीत कुमारी साहू, मेला भाई पैकरा, लता यादव, सुखमती पैकरा, हेमलता साहू, अनीता राय, अनीता कोसले, अनुराधा पटेल, हेमा मालिनी, गायत्री साहू, भुनेश्वरी वर्मा, ममता साहू, सविता चंभरे सहित भक्त तीजराम साहू, आत्माराम साहू सहित महिलायें मौजूद रही।

About the author

mediampcg