छत्तीसगढ़ राजनीति

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव-मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने किया मतदान

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(17.10.22)- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आज पूरे देश मे मतदान हो रहा है।इसी कड़ी में रायपुर के राजीव भवन में मतदान जारी है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री,विधायक और डेलीगेट्स भी अपने मत का उपयोग कर रहे है।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान किया ।आपको बता दे कि 24 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और पीसीसी डेलीगेट्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है।

About the author

Tukeshwar Lodhi