आरंग(16.10.22)- शनिवार को आरंग में नेशनल हाईवे 53 पर स्थित युवराज पेट्रोल पंप के पास मृत अवस्था मे मिले व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है।आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि मृतक की पहचान बलौदाबाजार जिले के बिनेका गांव के रहने वाले जनकराम ध्रुव के रूप में की गई है।मृतक के परिजन आरंग आ रहे है,परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाई ही जाएगी।

