छत्तीसगढ़ राजनीति

मनोज मंडावी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति- मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(16.10.22)- रविवार सुबह प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष व भानुप्रतापपुर के लोकप्रिय विधायक मनोज मण्डावी के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।देश-प्रदेश से राजनेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।वही प्रदेश के मंत्री एवं उनके छात्र राजनीति से साथी रहे डॉ.शिवकुमार डहरिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने स्व.मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि-आज कांग्रेस ने अपना सच्चा सिपाही खो दिया। उन्होंने एक धाकड़ आदिवासी नेता के चले जाने से आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ राजनीति के साथ साथ इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताई।डॉ.डहरिया ने स्व.मण्डावी को स्मरण करते हुए कहा कि वे 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा 2013 तथा 2018 में कांग्रेस पार्टी से छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे ।स्व.मण्डावी छात्र जीवन से ही आदिवासी समाज के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि वे और स्व.मंडावी ने राजनीति की शुरूआत छात्र जीवन में एक साथ की थी। उन्होंने बताया कि स्व. मण्डावी शुरूआत से ही आदिवासियों के हक के लिए लड़े। आदिवासियों के विकास के मुद्दों को प्रखर रूप से शासन प्रशासन के सामने प्रभावशाली ढंग से रखते थे। मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने दिवंगत आत्मा को भगवान के श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को सबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना किया।

About the author

Tukeshwar Lodhi