रायपुर

नए नोट व सिक्कों की मांग

व्यापारी संघ ने रिजर्व व स्टेट बैंक के प्रबंधकों से की भेंट

रायपुर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रायपुर शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य कार्यालय के प्रबंधक संजीव मीणा से महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने बैंक के प्रबंधकों से नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली पूजा की त्यौहारी अवधि में मार्केट में चिल्लर की समस्याओं से परेशान व्यापारियों के लिए 5,10, 20 के सिक्के एवं दीपावली त्यौहार को देखते हुए नए करेंसी नोट उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीवास्तव ने शीघ्र कॉइन सिक्का मेला लगाने के संबंध में निर्देश जारी किए। संघ के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष बाफना सहित राम चौरसिया, विनोद जोशी, विवेक गर्ग व नरेश सुराणा शामिल थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी