देश

धोबी समाज का दिवाली मिलन समारोह 15 को

नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ धोबी समाज का दिवाली मिलन समारोह रविवार, 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से नातिन धोबिन दाई परिसर बोरियाखुर्द में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ भी दिलाई जाएगी। साथ ही इस दौरान दिसंबर माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार कर ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम के साथ प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री से मुलाकात करने के लिए कार्ययोजना भी बनाई जाएगी।

समाज के प्रादेशिक प्रवक्ता हीरालाल निर्मलकर ने बताया कि सामाजिक चिंतक संतराम कन्नौजे और प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेशराम निर्मलकर के निर्देशन में पूरे प्रदेश में समाजजनों की जनगणना का अभियान चलाया जा रहा है, अतिशीघ्र इसके लिए एक समिति भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया समाज की खाप पंचायतों को पूरी तरह से बंद करके इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, इसके बाद भी यदि कोई खाप पंचायत संचालित करने की कोई शिकायत आती है तो उन पर प्रदेश व जिला समाज संगठन की अनुशंसा पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी