छत्तीसगढ़ महतारी की भूमिका में हिमानी साहू ने किया प्रभावित
मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से बिखरी इंद्रधनुषी छटा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विशेष प्रार्थना सभा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की मनोरम झलक दिखाई दी।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि यलो हाउस के बच्चों ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। कार्यक्रम का संचालन उमा निर्मलकर ने छत्तीसगढ़ी में किया। इसका पर्यवेक्षण निदा सुल्तान और आशा जैन ने किया। सभा की शुरूआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ के राजगीत, राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के दिन के सुविचार की प्रस्तुति दी गई।
आराधना लाल के अनुसार इसके पश्चात दुष्यंत रेगे ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया। पीनल, पारिधि, मिष्टी और कनिष्का ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि हिमानी साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी की भूमिका निभाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के प्रति गर्व और सम्मान की भावना जागृत की।