देश

रोटरी ऑर्किड ने मरीजों के परिजनों को उपलब्ध कराया भोजन

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऑर्किड ने मंगलवार को अपने प्रथम सेवा प्रकल्प ‘आहार सेवा’ का डीकेएस हॉस्पिटल, रायपुर में आयोजन किया। जिसके अंतर्गत अस्पताल में अपने प्रियजनों की देखभाल के लिए लंबे समय तक रहने वाले उनके परिजनों और अटेंडेंट्स को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस सेवा प्रकल्प का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष अनामिका चौधरी, सचिव श्वेता शर्मा, उपाध्यक्ष सरिता केशरवानी, संयुक्त सचिव रेखा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष शिखा केडिया ने किया। साथ ही, क्लब के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति और सहभागिता से इसे पहल को सफल बनाया।

करुणा और सेवा की एक छोटी-सी पहल- एक सार्थक शुरूआत…

क्लब मेंबर्स ने कहा, सेवा हमेशा किसी बड़े कार्य से ही नहीं होती, कभी-कभी किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना और कठिन समय में उसे थोड़ा-सा सहारा देना भी अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। इसी भावना के साथ रोटरी क्लब आॅफ रायपुर आॅर्किड ने अपने इस प्रथम सेवा प्रकल्प को शुरू किया। उन्होंने कहा, यह हम सभी सदस्यों के लिए एक भावुक और हृदयस्पर्शी अनुभव रहा, जहां हम सबने एक साथ मिलकर सेवा की, अपनत्व बांटा और मानवता के सच्चे अर्थ को महसूस किया। हमारा यह पहला सेवा प्रकल्प समाज के लिए कुछ सार्थक करने, आपसी जुड़ाव बढ़ाने और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सुंदर शुरूआत है।

क्लब अध्यक्ष अनामिका चौधरी ने कहा कि इस दीपावली, हमारा विश्वास है कि त्योहार की सच्ची खुशी और रोटरी की सच्ची भावना दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने, उनके प्रति संवेदनशील रहने और मानवता की सेवा करने में ही निहित है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी