छत्तीसगढ़ • रायपुर

दिवाकर तिवारी पुन: छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोनीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति की कार्यकारिणी एवं आजीवन सदस्यों की बैठक रविवार को अग्रोहा कॉलोनी स्थित वर्तमान अध्यक्ष दिवाकर तिवारी के निवास पर हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों और संरक्षकों ने दिवाकर तिवारी को अगले कार्यकाल के लिए पुन: अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों और आजीवन सदस्यों ने प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। दिवाकर तिवारी को अक्टूबर 2026 से अक्टूबर 2029 तक के कार्यकाल के लिए समिति का अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर संरक्षक छगन चौबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, आकाश दुबे, ललित मिश्रा पूर्व अध्यक्ष, सतीश शर्मा और विनय तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ से संध्या तिवारी, पल्लवी पांडेय, सुनीता शर्मा,अर्चना तिवारी, सुनंदा शर्मा के अलावा संजय शुक्ला , अनुपम मिश्रा तथा युवा प्रकोष्ठ से नमन मिश्रा, हर्ष पांडे, अपूर्व मिश्रा, राहुल शर्मा, प्रणव तिवारी एवं अन्य आजीवन सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी