अपराध डोंगरगांव राजनांदगांव

डोंगरगांव : शराब दुकान के पास मारपीट, एक युवक घायल

Written by Monu Soni

डोंगरगांव : मोनू सोनी की रिपोर्ट 

डोंगरगांव स्थित शराब दुकान के पास गुरूवार दोपहर को कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान उनमें मारपीट भी हुई। सूचना मिलते ही डोंगरगांव थाने से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे पुलिस को आता देख कुछ युवक भाग खड़े हुए । मिली जानकारी अनुसार डोंगरगांव शराब दूकान के पास कुछ युवको मे मारपीट हुई, जिसमे एक युवक राहुल मिश्रा पिता ननकु मिश्रा 35 वर्ष निवासी डोंगरगांव को सर मे गंभीर चोटें आयी है, जिसे पुलिस गाड़ी डायल 112 से ही प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र डोंगरगांव ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रिफर किया गया ।

About the author

Monu Soni