आरंग: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह, एएसपी रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर और सीएसपी लंबोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में आरंग पुलिस अपराधो को रोकने लगातार में लगातार कार्य कर रही है और दोषियों को जेल भेज रही है। इसी कड़ी मे आरंग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरंग के वार्ड नं 10 में केवशी साहू पारा के डबरी के पास जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को पकड़ने में सफलता पाई है।हालांकि कुछ जुआरी भागने में सफल रहे। पकड़े गए जुआरियों में
1.रमेश देवागंन पिता आनंद राम 43 वर्ष सा0 नकटी तालाब पार आरंग थाना आरंग
2. विनोद पाल पिता स्व0 बलदाउ पाल 34 वर्ष सा0 केवशी साहू पारा आरंग
3. रज्जू साहू पिता शंकर लाल साहू 21 वर्ष सा0 देवरी थाना आरंग
4 . निखिल कुमार पिता नारद प्रसाद साहू 20 वर्ष सा0 बैहार थाना आरंग
5. अर्जुन साहू पिता जोहनलाल साहू 22 वर्ष सा0 केवशी साहूपारा आरंग
6. लोकेश साहू पिता मेघनाथ साहू 26 वर्ष सा शीतलापारा आरंग
7. गिरधर यादव पिता स्व0 डेरहा यादव 42 वर्ष सा0 श्यामबाजार आरंग शामिल है।
पुलिस ने जुआरियों के पास से 11550 रुपए नगद जब्त किए है। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई किया है। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि फैज डबरी में बीते कई दिनों से जुए का फड़ चल रहा था,जिसमे आरंग शहर के कई नामी जुआरियों के अलावा बाहर के जुआरी भी आते थे।आरंग पुलिस ने त्यौहारी सीजन में बड़ी कार्यवाई करते हुए जुआरियों को पकड़ा है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और अवैधानिक कार्यों में लगे लोगो पर कार्यवाई की जा रही है।पकड़े गए जुआरियों से जुए के और भी ठिकानों की जानकारी मिली है जहां जल्द ही कार्यवाई की जायेगी।इस कार्यवाई में प्रधान आरक्षक हरनारायण साहू,लालजी वर्मा,आरक्षक ब्यासनारायण घृतलहरे,ऋतु बंजारे, केजूराम पिस्दा,महेंद्र बघेल,दीनदयाल सोनवानी,दुर्गेश चंद्राकर,शेखर साहू की अहम भूमिका रही।