आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

ARANG NEWS: ग्राम पंचायत कुरूद की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग: आरंग शिवसेना हमेशा से ही जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाते आ रही है।इसी क्रम में शिवसेना कुरूद के ग्राम अध्यक्ष मोहित चक्रधारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुरूद की विभिन्न समस्याओं को लेकर समोदा में नायब तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उप स्वास्थ केन्द्र कुरूद में डाक्टर एवम दवाई उपलब्ध कराने की मांग, यात्री प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने,बंद पड़े लाइट को चालू करने, ग्राम में अवैध शराब बिक्री बंद करने सहित अन्य व्यवस्थाओ को सुधारने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना के विधानसभा उपाध्यक्ष बादल सूर्यवंशी,रोशन ठाकुर,खिलेश साहू,धर्मेंद्र धीवर,चमन चक्रधारी, सुभाष साहू, भूपेंद्र साहू, नकुल , यादराम सहित अधिक संख्या में शिव सैनिक उपस्थित थे।

About the author

Tukeshwar Lodhi