अपराध आरंग छत्तीसगढ़

ARANG BREAKING: अवैध शराब पर आरंग पुलिस की कार्यवाई जारी..अवैध शराब बिक्री करते आरंग के दो शराब कोचिया गिरफ्तार

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(17.07.24): इस वर्ष फरवरी माह से डीजीपी अशोक जुनेजा के निर्देशन में आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात चलाया जा रहा है। साथ ही विजिबल पुलिसिंग, प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों और अड्डेबाजी व अपराधियों पर सख्ती किया जा रहा है। राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में रायपुर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा उनके क्षेत्र में अवैध नशा और अन्य अवैधानिक कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ तरीके से कार्यवाही की जा रही है।

इसी के तहत आरंग पुलिस ने थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरंग के 02 शराब कोचियो को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है।थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरंग राटाकाट तिराहा पर दबिश दी गई।इस दौरान शास्त्री नगर आरंग निवासी आरोपी दुर्गेश यादव पिता संतोष यादव (उम्र 35 वर्ष) के पास एक सफेद बोरी में 48 पौवा अवैध देशी शराब बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी दुर्गेश यादव के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

इसी तरह राटाकाट रोड पर बस स्टैंड निवासी आरोपी मनोज कुमार साहू पिता गुलाल साहू (उम्र 28 वर्ष) ने अपने पास प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा था,पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो बोरी में 23 पौवा अवैध देशी शराब बरामद हुआ।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ब के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

आरंग क्षेत्र में अराजकता बर्दाश्त नहीं: थाना प्रभारी

थाना प्रभारी राजेश सिंह ने अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो को चेतावनी देते हुए कहा है कि आरंग क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।नशा,जुआ और अवैध कारोबार से समाज तथा गांव में अराजकता फैलती है इससे माहौल खराब होता है।आरंग क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधि बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ऐसे लोगो पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the author

Tukeshwar Lodhi