आरंग(17.07.24): शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा ने गौवंश के अवैध परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही पर छत्तीसगढ़ राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में गौवंश के बढ़ते तस्करी पर ज्ञापन देकर शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था साथ ही पूरे प्रदेश में गौ तस्करों का पुतला दहन भी किया गया था। शिवसेना नेता ने बताया की डिप्टी सीएम द्वारा गौवंश के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना है ।शासन द्वारा लिए गए सभी निर्णय को शिवसैनिकों ने स्वागत योग्य बताया ।