आरंग(17.07.42): स्थानीय राधा कृष्ण विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 36वां स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुमार अग्रवाल, विशेष अतिथि श्रवण कुमार अग्रवाल रहे ।कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात मुख्य अतिथियों के द्वारा शाला में आए प्रथम भैया बहनों को बैच वितरण कर प्रभार सौपा गया ।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए शाला की प्राचार्य निशा श्रीवास्तव द्वारा शाला प्रतिवेदन पढ़ा गया। प्राचार्य द्वारा शाला की समस्त उपलब्धियां गतिविधियों को बताया गया साथ ही शाला स्थापना की नींव से 36 वां स्थापना दिवस तक के सफर का वर्णन किया गया। शाला का प्रारंभ 16 जुलाई 1988 को हुआ उस समय समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल रहे थे।प्रारंभ में विद्यालय में कक्षा पहले से पांचवी तक कक्षाएं थी जो वर्तमान में हिंदी माध्यम नर्सरी से 12वीं तक व अंग्रेजी माध्यम नर्सरी से पांचवी तक संचालित है वर्तमान में 400 भैया बहन शाला में अध्यनरत है साथ ही 30 अनुभवी शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है ।गत वर्ष प्राचार्या द्वारा बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं व उत्साहवर्धन किया गया कार्यक्रम को आगे संचालन करते हुए विशेष अतिथि द्वारा बच्चों का उद्बोधन किया गया जिसमें विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
विशेष अतिथि श्रवण कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि 33 वर्ष पश्चात इस विद्यालय में आने का मौका मिला जो की सौभाग्य की बात है ।मुख्य अतिथि संतोष कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जन कर समाज में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यक्ष यशवंत कुमार गोयल ने विद्यालय को 36 वर्ष पूर्ण होने की बधाई दी साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह शाला को नई ऊंचाई व दिशा दिया जा रहा है। 36 वे वर्षगांठ पर शाला का लोगो बदला गया जो की नया उत्साह व हमारी संस्कृति की नई तकनीक का समावेश कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की ओर ले जाता है ।अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई की आरंग नगर में एक विस्तृत पुस्तकालय DBS (दुलारा भाई स्मृति )बनाया जाएगा जो की केवल शाला के विद्यार्थी के लिए नहीं वरन आरंग नगर के समस्त विद्यार्थियों के लिए है ।जिसमें आरंग के समस्त विद्यार्थी अपने उज्जवल भविष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाते हुए शाला की बहनों और भैया के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शाला की प्राचार्या श्रीमती निशा श्रीवास्तव व संचालन श्रीमती नंदनी चंद्राकर के द्वारा किया गया।