आरंग(30.09.22)- इस बार दशहरा पर्व 05 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। आरंग के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में हर साल हजारों की संख्या में लोग दशहरा पर्व मनाने एकत्रित होते है।दशहरा पर्व कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के शामिल होने की संभावना है।जिसको देखते हुए प्रशासन ने भी दशहरा पर्व में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी।शुक्रवार शाम को मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने दशहरा मैदान का निरीक्षण किया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ठाकुर ने बारिश की आशंका को देखते हुए मैदान में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था और पर्याप्त मात्रा में बजरी बिछाने के निर्देश दिए है।इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा साथ ही हमेशा की तरह इस बार भी आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी।वाहनो की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।साथ ही बिजली-पानी और मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष नरसिंह साहू,पार्षद राममोहन लोधी,समीर गोरी,शरद गुप्ता,एल्डरमेन मंगलमूर्ति अग्रवाल,गणेश बांधे,राजेश्वरी साहू,पार्षद प्रतिनिधि खिलावन निषाद,सूरज सोनकर,सजल चंद्राकर,गोपी गुप्ता,नगर पालिका से उप अभियंता पोषण साहू,राजस्व निरीक्षक अनुभव साहू,लिपिक अजय ध्रुव,घनश्याम साहू,सतीश साहू मौजूद रहे।

