आरंग(05.10.22)-आरंग में इस बार दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।आरंग के ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए पालिका प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।दशहरा मैदान में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक आतिशबाजी होगी।
दशहरा पर्व में प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया शामिल होंगे।मंत्री डॉ.डहरिया लगभग 2 घंटे आयोजन स्थल में रुकेंगे।इस दौरान वे आम लोगो से मिलकर दशहरा पर्व की बधाई भी देंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पिछले 1 हफ्ते से तैयारी में लगा हुआ है।इस बार दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में लोगो के जुटने की संभावना है।

