■आरंग सहित आस पास के लगभग 200 गांवों को होगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति
■30.12 करोड़ की लागत से बनेगा सब स्टेशन
आरंग (04.10.22)- नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के ग्राम गुल्लू में 30 करोड़ 12लाख रूपये की लागत से बनने वाले 132/33 के व्ही सब है स्टेशन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सब स्टेशन इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बन जाने पर गुल्लू सहित आसपास के क्षेत्र के करीब 200 ग्रामों के लाखों लोगों को घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को फायदा होगा। विद्युत उपकेंद्र के निर्माण हो जाने पर आरंग और मंदिर हसौद के आसपास और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा । डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी जन हितैषी काम हो रहे हैं , उन्होंने कहा कि राज्य शासन की बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । डॉ डहरिया ने उर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि नये उपकेंद्र का निर्माण जल्द पूरा करायें जिससे क्षेत्र के लोगों को फायदा हो ।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने लोगों को दुर्गा नवमी और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य के लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। किसानो को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उनके बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जा रही है । कृषि भूमिहीन मजदूरों को भी उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है। गोधन न्याय योजना के तहत गोपाल को गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को लाभान्वित किया जा रहा है।
लोगों को अपने सरकारी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए नयी तहसीलों, राजस्व सर्किल और जिले बनाये गए है। लोगों को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम,दाई दीदी क्लिनिक जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं इससे लोगों के घरों और उनके गांव के नजदीक पहुंचकर चिकित्सा दल मोबाइल वाहन में चिकित्सा उपकरण से मरीजों निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत की जा रही है। इसी तरह अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित कर लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे ।

