*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की*
*खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कुएं में जहरीली गैस से मृतक के परिजनों से मुलाकात किए*
*अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए*
*परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मौके पर 25-25 हजार दिया गया*
*दुःख की इस घड़ी में शौक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया*
तीनों परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी
रायपुर, 28 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवागढ में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया l उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने संबधित को निर्देश दिए l

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात किए और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड में कुएं में जहरीली गैस रिसाव से 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। श्री बघेल ने मृत आत्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की । श्री बघेल ने शोकाकुल परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। श्री बघेल ने मौके पर ही तीनों परिवारों को 25-25 हजार रुपए अंतिम संस्कार करने के लिए राशि सौंपा। उन्होंने कहा कि आर बी सी 6/4 के तहत 4-4 लाख रुपए तीनों परिवारों को दिया जाएगा।
विदित हो की विगत शनिवार शाम को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के 55 वर्षीय स्वर्गीय श्री आत्मा राम साहू, पिता श्री परदेशी साहू, 45 वर्षीय स्वर्गीय श्री रामकुमार ध्रुव पिता श्री राम लाल ध्रुव और 25 वर्षीय स्वर्गीय श्री राकेश साहू पिता श्री बाबूलाल साहू केसिंग पाइप की मरम्मत करने के लिए कुंए में उतरे, जहरीली गैस से दम घुटने से तीनों की मृत्यु हो गई।

