देश

नूतन स्कूल टिकरापारा रायपुर में , पीएसी की राज्य सेवा परीक्षा 2025 हेतु, गरीब परिवार की प्रतिभाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग

Written by Kamlakar Yerpude

नूतन स्कूल टिकरापारा रायपुर में , पीएसी की राज्य सेवा परीक्षा 2025 हेतु, गरीब परिवार की प्रतिभाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग

लाइब्रेरी सुविधा भी परीक्षा की तैयारी के लिए

रायपुर। पीएससी से राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए जारी विज्ञापन में, 14 डिप्टी कलेक्टर सहित 238 पदों पर भर्ती इस सत्र में होगी। इसके लिए, प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2025 को प्रस्तावित है। इसमें गरीब परिवार की प्रतिभाओं के लिए सामाजिक संस्था विकास परिषद ने नि:शुल्क कोचिंग का नया पेज 1 दिसंबर 2025 से शुरू किया है। नि:शुल्क कोचिंग का संचालन नूतन स्कूल आरडीए कॉलोनी टिकरापारा में संचालित है।

       कार्यक्रम प्रभारी गणेश मेहर ने बताया कि इसमें कोई भी इच्छुक उम्मीदवार संस्था के कार्यालय, सायं 6:00 बजे से 8:00 बजे के बीच पहुंच कर, अपना पंजीयन करा सकता है। संस्था के कार्यक्रम संचालक ने यह भी जानकारी दी कि नि:शुल्क कोचिंग की कक्षाएं प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक संचालित होंगी और प्रति रविवार सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक मॉडल टेस्ट कराए जाएंगे

 उन्होंने यह भी जानकारी दी की नि:शुल्क कोचिंग में सलेक्टेड और अनुभवी व्यक्तियों के द्वारा कोचिंग दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा वर्ष 2003 से नि:शुल्क कोचिंग का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी का संचालन भी किया जा रहा है। जिसमें हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम की पुस्तके उपलब्ध हैं।

About the author

Kamlakar Yerpude