पराक्रम 2025: खेल भावना और अनुशासन का भव्य उत्सव
रायपुर। श्री शंकरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उरकुरा बिरगांव,में वार्षिक खेल महोत्सव “पराक्रम 2025” का आयोजन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव चौधरी , (डीन स्टूडेंट्स वेलफ़ेयर, प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन, पंडित रवि शंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी )रहे। उनके साथ प्रबंधन के सम्माननीय सदस्य – उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पिल्लै, महासचिव श्री शैलेश नायर, प्राचार्या डॉ. ऋचा साव तथा उप-प्राचार्य श्री प्रत्युष गोस्वामी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित और प्रभावशाली मार्च पास्ट से हुई, जिसने खेलों में अनुशासन और एकता का संदेश दिया। इसके पश्चात खेल मशाल प्रज्वलन (स्पोर्ट्स मशाल) किया गया, जो खेल भावना, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहा।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाया। इसके अलावा छात्रों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
मुख्य अतिथि एवं प्रबंधन सदस्यों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा खेलों को जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
पराक्रम 2025 न केवल खेल प्रतियोगिता का मंच रहा, बल्कि यह विद्यार्थियों की प्रतिभा, समर्पण और सर्वांगीण विकास का सशक्त उदाहरण भी बना।

