देश

सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

Written by Kamlakar Yerpude

 

सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के मध्य तीसरी नई लाइन कमीशनिंग हेतु नॉनइंटर लॉकिंग का होगा कार्य

इन कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित

 

बिलासपुर, 18 दिसम्बर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण मध्य रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन एवं नई लाइन कमीशनिंग हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैः-

 

रद्द होने वाली गाडियां

1) दिनांक 28 व 31 जनवरी तथा 04, 07, 11 व 14 फरवरी 2026 को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस 06 फेरे के लिए रद्द रहेगी ।

2) दिनांक 26, 29 जनवरी तथा 02, 05, 09 व 12 फरवरी 2026 को कोचुवेली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस एक्सप्रेस 06 फेरे के लिए रद्द रहेगी ।

3) दिनांक 26 जनवरी तथा 02 एवं 09 फरवरी 2026 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07005 सिकंदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस 03 फेरे के लिए रद्द रहेगी ।

4) दिनांक 29 जनवरी तथा 05 एवं 12 फरवरी 2026 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द रहेगी ।

5) दिनांक 26, 28 जनवरी तथा 02, 04, 09 एवं 11 फरवरी 2026 को पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 03253 पटना -चर्लपल्ली एक्सप्रेस 06 फेरे रद्द रहेगी ।

6) दिनांक 28 जनवरी तथा 04 एवं 11 फरवरी 2026 को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द रहेगी ।

7) दिनांक 30 जनवरी तथा 06 एवं 13 फरवरी 2026 को चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07256 चर्लपल्ली –पटना एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द रहेगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी

01) दिनांक 27 जनवरी तथा 03, 10 एवं 13 फरवरी 2026 को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यसवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुडा-निज़ामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी 

01) दिनांक 11 फरवरी 2026 को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिंदराबाद एक्सप्रेस 01 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

About the author

Kamlakar Yerpude