रायपुर। अपना घर आश्रम रायपुर के संस्थापक गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपना घर आश्रम द्वारा किए जा रहे मानव सेवा एवं निराश्रित, असहाय तथा जरूरतमंद प्रभुजनों की सेवा, देखभाल एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की जानकारी दी।
भेंट के दौरान गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को अपना घर आश्रम रायपुर पधारकर प्रभुजनों की सेवा कार्यों का अवलोकन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्रम आने की सहमति प्रदान की।अपना घर आश्रम रायपुर में सड़क, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाले असहाय, निराश्रित एवं बीमार व्यक्तियों को आश्रय, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा एवं अपनत्व प्रदान करते हुए उनकी सेवा की जाती है। आश्रम का उद्देश्य ऐसे प्रभुजनों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना है।
अपना घर आश्रम परिवार रायपुर के प्रमुख गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि “अपना घर आश्रम मानव सेवा को समर्पित है और हमारा प्रयास है कि कोई भी असहाय एवं निराश्रित व्यक्ति सड़क पर बेसहारा न रहे।