आरंग(04.11.22)- एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी लखोली में 8 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के कई जिलों के स्कूल और कॉलेज के 670 एनसीसी केडेट भाग ले रहे हैं। जिसमे 170 कैडेट्स ग्रुप आरडीसी शिविर के है।यह शिविर नई दिल्ली में आरडीसी शिविर के लिए कैडेट्स चयन करने की प्रक्रिया होगी। जिन्हें फ़ौज की नियमित दिनचर्या के साथ-साथ सैन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान उनके व्यक्तिव विकास और मार्गदर्शन के लिए व्याख्यान का आयोजन भी किया जा रहा है।
आरंग के पास ग्राम लखोली में चल रहे शिविर
में केडेट्स को हथियार, फायरिंग, ड्रिल, समाज सेवा,पर्सनालिटी डेवेलपमेंट तथा अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान खेलकूद, टग आफ वार, ड्रिल, फायरिंग एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन और विजेताओं को कैंप फायरिंग में सम्मानित किया जाएगा।शिविर में पहुंचे रायपुर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास(विशिष्ठ सेवा मैडल) और कैम्प कमांडर कर्नल अश्वनी सिन्हा ने कैम्प का निरीक्षण किया और कैडेट्स को लीडरशिप और व्यक्तित्व निर्माण के बारे में बताया। इस दौरान ब्रिगेडियर दास ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी यूनिट के कैडेट्स इस शिविर में आते हैं और आपस मे मिलकर एक-दूसरे की कमियों को समझते हैं और उसे दूर करते हैं। ऐसे विभिन्न विषयों पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस शिविर में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार, सूबेदार मेजर प्रथम सिंह और एनसीसी के अधिकारियों का प्रशिक्षण दल कैडेट्स को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस कैम्प का समापन 6 नवंबर को होगा।

