आरंग छत्तीसगढ़ राजनीति

चंदखुरी में देवांगन समाज भवन का आरंग जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने किया भूमिपूजन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(05.11.22)- कैबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर 27.50 लाख रु. की लागत से नगर पंचायत चंदखुरी में देवांगन समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है।
निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ युवा देवांगन समाज व आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन द्वारा किया गया। खिलेश देवांगन के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ कर कुदाली से मिट्टी खनन कर भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन किया गया।
नवगठित चंदखुरी देवांगन राज समाज का अब खुद भवन में अब वार्षिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा की क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया क्षेत्र मे सामाजिक समरसता बनाने सैकड़ो सामुदायिक भवन की स्वीकृति किये है। पहली बार आरंग क्षेत्र में इतने निर्माण कार्य से विकास की गंगा बह रही है। इसी कड़ी मे देवांगन समाज के लिए कई स्थानों मे सामुदायिक भवन की स्वीकृति किये है। जो देवांगन समाज के लिये गौरवशाली क्षण है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग के साथ रवि शंकर धीवर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत चंदखूरी, नरोत्तम देवांगन उपाध्यक्ष नगर पंचायत चंदखूरी, सीएमओ हेमंत कुमार वर्मा, इंजीनियर अर्जुन कुमार, सीजी कॉर्न बिल्डकान रायपुर के प्रतिनिधी श्यामलाल साहू,संतराम देवांगन संस्थापक चंदखुरी राज देवांगन समाज, रामकुमार देवांगन अध्यक्ष देवांगन समाज चंदखूरी राज, कमल देवांगन सचिव, सुरेश कुमार देवांगन कोषाध्यक्ष, योगेंद्र देवांगन सह सचिव, श्रवण देवांगन संरक्षक, गैंदराम उपाध्यक्ष, हरीश देवांगन युवा अध्यक्ष, केसरी, कृष्णकुमार, श्रीराम, एवन, अमरसिंह, कोदू धीवर,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi