छत्तीसगढ़ • रायपुर

राठौर क्षत्रिय महासभा की प्रतिभाओं का सम्मान

रायपुर। राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर एवं प्रांतीय सभा राठौर क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 3.0 का आयोजन किया गया। जिसमें 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। साथ ही 95% से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रांतीय सभा की ओर से हवाई यात्रा का उपहार दिया गया।
इस समारोह में प्रदेशभर से 80 से ज्यादा छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रमुख अतिथि रूप में अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर, महामंत्री राजेंद्र भदौरिया व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा राठौर सम्मिलित रहे। इस अवसर पर राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर के अध्यक्ष सुधीर वृंदावन राठौर द्वारा राठौर भवन रायपुर के निर्माण के लिए 51 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेशभर से समाज के प्रबुद्धजन, पदाधिकारी एवं प्रतिभावान विद्यार्थी बड़ी संख्या में सहभागी हुए।

इन विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
10वीं में: आस्था राठौर-98.4% जांजगीर-चांपा, खुशाल राठौर-98.2% बिलासपुर, लोकेश राठौर-97.6% जांजगीर-चांपा, आदर्श राठौर-97.2% राजनांदगांव,
12वीं में: भव्य राठौड़-94.6% जांजगीर-चांपा, भूपेश कुमार राठौर-93.4% रायगढ़, प्रकाश राठौड़- 92.8% रायगढ़, स्मृति राठौर-92.6% बिलासपुर।

About the author

मीडिया एमपीसीजी