आरंग(08.09.22-)प्रदेश में 1 जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध किया जा चुका है। शासन के इसी आदेश के परिपालन में गुरुवार को नगर पालिका आरंग के जांच दल द्वारा आरंग नगर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग का निरीक्षण किया गया।इस दौरान सदर बाज़ार,इंदिरा चौक,ब्लॉक कालोनी,लोधीपारा में नगर पालिका द्वारा प्लास्टिक का निरीक्षण किया और 13 दुकानो में क़रीब 25-28 किलो प्लास्टिक ज़ब्त किया गया जिसमें कैरी बैग, प्लास्टिक के चम्मच, प्लेट एवं डिस्पोज़ल आदि ज़ब्त किया गया। कुल 2100/- रुपये की चलानी कार्यवाही की गयी।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के बाद अन्य विकल्प के रूप में दोना- पत्तल, कपड़े के थैले ,पेपर बैग का उपयोग करने नगर पालिका द्वारा आम नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील किया गया।

