आरंग छत्तीसगढ़

22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी को लेकर आरंग में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की बैठक संपन्न

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(12.08.22)– राज्य के कर्मचारी-अधिकारीगण अपने मौलिक अधिकार केंद्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर चरण बद्ध ऑनदोलन कर रहें हैं फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा ने बताया ऑनदोलन के प्रथम चरण मे 30 मई को पूरे छत्तीसगढ राज्य के सभी ब्लाक/तहसील/जिला मुख्यालयों मे प्रदर्शन कर मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया गया,द्वितीय चरण के आन्दोलन में 29 जून को सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया वहीं तृतीय चरण के आन्दोलन मे सभी कर्मचारी-अधिकारीगण आक्रोशित होकर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय निश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर रहे किन्तु फिर भी शासन प्रशासन के द्वारा हठधर्मिता के चलते मांगो को पूरा नही करने के कारण पूरे राज्य के कर्मचारी-अधिकारीगण बाध्य होकर कर्म.अधि.फेडरेशन के आह्वान पर कलम रख मशाल उठा ऑनदोलन के तहत चतुर्थ चरण के आन्दोलन में दिनांक 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल मे शामिल होंगे जिसकी तैयारी को लेकर तहसील आरंग के फेडरेशन से संबद्ध समस्त संगठनो के अध्यक्ष/पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय बी आर सी भवन आरंग के प्रशिक्षण हाल मे आहुत कर उक्त ऑनदोलन को सफल बनाए जाने का संकल्प प्रस्ताव पारित किया गया। फेडरेशन के जिला से प्राप्त निर्देशानुसार समस्त विभागों के कर्मचारी-अधिकारीगण 16 अगस्त से अपने विभाग प्रमुख को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना अनिवार्य रूप सौप देंगे।

बैठक मे फेडरेशन के सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस, सचिव अनिता सोनी,सहसचिव अरविंद वैष्णव, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया, छ ग व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार राहंगडाले,छ ग व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष गोपत राम टंडन , स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल, महिला बाल विकास विभाग से चंद्रमणी मालाधर,टेकेन्द्र शर्मा,डाॅ.एन के गिलहरे,लक्ष्मण प्रसाद पनका, विष्णु वर्मा,डी के साहू आदि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में ऑनदोलन को सफल बनाए जाने की अपील की है।

About the author

Tukeshwar Lodhi