आरंग छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा अभियान: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग की छात्राओं ने निकाली जनजागरण रैली

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(12.08.22)-शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग द्वारा शुक्रवार 12 अगस्त 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के तारतम्य में हर घर तिरंगा अभियान हेतु शिक्षक/शिक्षिकाऐं व सभी कक्षा व संकाय की छात्राओं ने गगन भेदी नारो व श्लोगन के माध्यम एवं हर हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा लेकर जन जागरण रैली विद्यालय प्रांगण से निकालकर शहर के मुख्य मार्ग व गली-मोहल्ले से होते हुये निकाली गई

प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार राहंगडाले के मार्गदर्शन पर रैली को सम्बोधित कर श्रीगणेश किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हरमन कुमार बघेल के दिशा-निर्देशन में छात्राओं द्वारा रैली में श्लोगन नारा वाचन करते नगर भ्रमण किया गया। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के हाथों “हमारी मान तिरंगा हमारी शान तिरंगा” , “घर-घर फहरायेंगे तिरंगा,गई।आजादी का अमृत महोत्सव मनायेंगे दीदी-भईया” जैसे तिरंगे की शान में लोगों तक जन जागरुकता घर-घर तिरंगा का संदेश दिया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव का विद्यालय प्रांगण में वापसी एवं रैली के मुख्य मार्ग में एक अनजान राष्ट्र प्रेमी सिक्ख बंधू द्वारा छात्राओं के लिए दिये गये चाकलेट वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। विभिन्न विभागों के प्रभारी जैसे इको क्लब,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,रेडक्रॉस, स्काउट गाइड,अपनी-अपनी तुकड़ियों को निर्देशित कर रैली अमृत महोत्सव को सफल बनाने में योगदान दिये।
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा रैली विद्यालय की उपप्राचार्य समीता अग्रवाल, प्रतुल राज नंद,लखनलाल चन्द्राकर, विजय चन्द्राकर,हरमन कुमार बघेल, महेश कुमार अग्रवाल, राधेश्याम ध्रुव,भीमसेन मनहरे,लोकेश्वरी कश्यप,अंजली झाड़े,ज्योति सोनी,प्यारेलाल बेलगहे, सीमा देवांगन,
ओमप्रकाश साहू,छात्रा संघ अध्यक्षा कुमारी नेहा अजगरा व छात्रा संघ की पदाधिकारियों सहित समस्त कक्षाओं की छात्राएं रैली में सम्मिलित होकर जन जागरूकता रैली को सफल बनाया गया।

About the author

Tukeshwar Lodhi